समस्तीपुर में खेत में मिला अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में खेत से एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच के दौरान मौजूद पुलिस
HighLights
कल्याणपुर के मूसेपुर गांव में खेत से शव बरामद।
युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।
पुलिस ने जांच शुरू की, पहचान कराने का प्रयास।
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (समस्तीपुर)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में शुक्रवार की अल सुबह खेत से एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जाता है कि सुबह खेत में शव पड़े होने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका
पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव की स्थिति को देखते हुए युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
