लोडेड पिस्टल के साथ बाइक सवार दो धराए
समस्तीपुर। शहर के पटेल मैदान गोलंबर के निकट वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने एक लोडेड पि
समस्तीपुर। शहर के पटेल मैदान गोलंबर के निकट वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल के साथ बाइक सवार दो युवक को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान कल्याणपुर थाना के भागीरथपुर निवासी गांधी कुमार और पूसा थाना के बिरौली निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पटेल मैदान के निकट जांच के क्रम में पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक से भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ा और तलाशी ली। इस क्रम में एक युवक की कमर से लोडेड पिस्टल बरामद हुआ। इसमें चार •ादिा कारतूस है। थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक से पूछताछ की जा रही है।