ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चे की डूबने से बची जान
समस्तीपुर। प्रखंड के धर्मपुर बांदे पंचायत में ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चों को डूबने से बचा लि
समस्तीपुर। प्रखंड के धर्मपुर बांदे पंचायत में ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चों को डूबने से बचा लिया गया। स्थानीय मो. आरिफ की पोती एवं मो. उस्मान का पुत्र दोनों पानी भरे गड्ढे से भेंट का फूल तोड़ने के लिए पानी में उतर पड़े। पानी में उतरते हैं दोनों डूबने लगे। दूसरे किनारे से ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों को देख लिए जाने के कारण ग्रामीणों ने डूबते बच्चे को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद उत्साही नौजवानों द्वारा पानी भरे गड्ढे में कूदकर ऊब डूब हो रहे दोनों बच्चे को ऊपर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तुरंत पहुंचे प्रखंड चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह द्वारा कई घंटों की आतुर चिकित्सा के बाद दोनों बच्चों को बचा लिया गया। दोनों बच्चों के स्वस्थ हो जाने से परिजनों सहित संपूर्ण पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई है।