Move to Jagran APP

धर्मपुर बांदे में अगलगी की घटना में बीस घर जलकर राख

मोरवा प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर बांदे के वार्ड-14 के ¨बद टोली में बुधवार की देर संध्या हुई अगलगी की घटना में करीब डेढ़ दर्जन घर जल गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 10:47 PM (IST)
धर्मपुर बांदे में अगलगी की घटना में बीस घर जलकर राख

समस्तीपुर । मोरवा प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर बांदे के वार्ड-14 के ¨बद टोली में बुधवार की देर संध्या हुई अगलगी की घटना में करीब डेढ़ दर्जन घर जल गए। खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से निकली ¨चगारी देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गरीबों की झोपड़ी जलकर राख में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि इस घटना में हरि महतो, शिवकुमार महतो, सोनेलाल महतो, नन्द लाल महतो, जगन्नाथ महतो, प्रमोद महतो, विनोद महतो, विशेश्वर महतो, जगनू महतो, ¨सघेश्वर महतो, राम इकबाल महतो, शत्रुघ्न महतो, सोगारथ महतो, पदार्थ महतो, मनक महतो, प्रेमचंद महतो, सुरेश महतो आदि के घर जलने की सूचना है। बताया जाता है कि मेहनत मजदूरी कर लौटी घर की महिला खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक झोपड़ी में आग लग गई। तेज पछिया हवा के कारण देखते ही देखते आसपास के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। जब तक लोग आग बुझाने की व्यवस्था करते और दमकल गाड़ियां पहुंचती तब तक सब कुछ जल चुका था। घर मे लगी आग को देख महिलाएं चीख रही थी। वही पुरूष भी बदहवास थे। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई है। सीओ भोगेन्द्र यादव ने बताया कि क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। शीघ्र ही राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पार्षद अशोक दास, पूर्व उपमुखिया लालू पांडेय, डॉ मनोहर ¨सह, मनोज ¨सह, राजेश कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निपीड़ितों की तत्काल मदद की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.