Move to Jagran APP

सामूहिक विवाह के मंडप पर आज एक साथ फेरे लेंगे 11 जोड़े, गवाह बनेंगे शहरवासी

दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर स्थित राम लखन महतो बीएड कालेज में आदर्श सामूहिक विवाह की तैयारी अंतिम दौर में है। विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्र के सभी समुदायों की 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 11:28 PM (IST)
सामूहिक विवाह के मंडप पर आज एक साथ फेरे लेंगे 11 जोड़े, गवाह बनेंगे शहरवासी
सामूहिक विवाह के मंडप पर आज एक साथ फेरे लेंगे 11 जोड़े, गवाह बनेंगे शहरवासी

समस्तीपुर । दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर स्थित राम लखन महतो बीएड कालेज में आदर्श सामूहिक विवाह की तैयारी अंतिम दौर में है। विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्र के सभी समुदायों की 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। कहीं मेहंदी की रस्म चल रही थी, तो कहीं बरात के स्वागत के लिए पकवान बनाए जा रहे थे। शादी के लिए मंडप भी तैयार किया जा रहा है। सामूहिक आदर्श कन्या विवाह को लेकर समाजसेवी सह जदयू नेता प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि इस मंगलमय उत्सव को लेकर समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों में खुशी का माहौल है। इस तरह के आयोजन की चर्चा हर जगह हो रही है। लोग प्रशंसा कर रहे हैं। विवाह समारोह में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी तथा राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर भी भाग लेंगे। पूरा शहर इस सामूहिक कन्या विवाह का साक्षी बनेगा। यहां 11 जोड़े वर-वधुओं की शादी निशुल्क कराई जा रही है। जिसमें बरात का स्वागत बैंड-बाजे के साथ किया जाएगा। वधू पक्ष के ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था एवं विदाई में कन्या को 51 सौ रुपये दिए जाएंगे। वधु को मेहंदी लगाने के लिए उनके घर पर प्रबंध एवं दुल्हन को सजाने के लिए ब्यूटीशियन की भी व्यवस्था की गई है। हरेक वर-वधू के लिए एक मंडप, एक पंडित, एक ठाकुर की व्यवस्था की गई है। सामूहिक रूप से सभी की एक साथ वरमाला कराई जाएगी। शाम में लोक गायिका के द्वारा विवाह गीत व संगीत का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के आस-पास के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे जरूर इस शादी में पधारें और सभी वर-वधू को आशीर्वाद दें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.