Move to Jagran APP

भाजपा की प्रदेश टीम में जिले के तीन नेताओं की मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी की घोषणा शुक्रवार को पटना में हुई। इसमें समस्तीपुर जिले के तीन नेताओं को जगह मिली है। जिसमें दो नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जबकि एक नेता को प्रभारी बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 12:38 AM (IST)
भाजपा की प्रदेश टीम में जिले के तीन नेताओं की मिली जगह
भाजपा की प्रदेश टीम में जिले के तीन नेताओं की मिली जगह

समस्तीपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी की घोषणा शुक्रवार को पटना में हुई। इसमें समस्तीपुर जिले के तीन नेताओं को जगह मिली है। जिसमें दो नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जबकि एक नेता को प्रभारी बनाया गया है। हालांकि ये तीनों नेता पिछली कमेटी में भी महत्वपूर्ण पदों पर काबिज थे। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के द्वारा घोषित प्रदेश कमेटी में सुशील चौधरी को एक बार फिर प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। श्री चौधरी जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर गांव के रहने वाले हैं। वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। पूर्व के टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवेश कुमार को इस बार महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है। पहले वे प्रदेश उपाध्यक्ष थे जबकि इस बार उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। देवेश कुमार पूसा प्रखंड के पूसा देवपार गांव के रहने वाले हैं। जबकि पूर्व की कमेटी में प्रदेश मंत्री रहे जगन्नाथ ठाकुर को इस बार किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। श्री ठाकुर समस्तीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। वे कल्याणपुर प्रखंड के झहुरी गांव के रहने वाले हैं। सबसे बड़ी बात है कि प्रदेश टीम में चार महामंत्री होते हैं, जिसमें समस्तीपुर के दो नेताओं को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.