छात्रा को बुद्धिजीवियों ने किया सम्मानित
परियोजना दुर्गा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिघिया की छात्रा राधा कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में 463 अंक हासिल की है। वह अभयकांत झा की पुत्री है। छात्राओं में अव्वल अंक प्राप्त करते हुए उसने सिघिया प्रखंड का मान बढ़ाया है।
समस्तीपुर । परियोजना दुर्गा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिघिया की छात्रा राधा कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में 463 अंक हासिल की है। वह अभयकांत झा की पुत्री है। छात्राओं में अव्वल अंक प्राप्त करते हुए उसने सिघिया प्रखंड का मान बढ़ाया है। स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने स्कूल प्रशासन के समक्ष उक्त छात्रा को प्रोत्साहित किया। साथ ही 2 वर्षों तक पठन-पाठन सामग्री देने का भरोसा दिया। मौके पर राजन सिंह, प्रकाश झा, बिट्टु सिंह, अमित बैठा, बबलू सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव झा, बाबुल सिंह, जय किशन, शानू समेत दर्जनों सामाजिक लोग मौजूद थे।