शहर के लोगों ने श्रमदान कर बलान नदी के गोला घाट की सफाई
बलान नदी बचाओ अभियान के तहत जन चेतना मंच के अध्यक्ष सोहन प्रसाद के नेतृत्व में शहर के नागरिकों ने रविवार को बलान नदी के गोला घाट की सफाई की।
समस्तीपुर। बलान नदी बचाओ अभियान के तहत जन चेतना मंच के अध्यक्ष सोहन प्रसाद के नेतृत्व में शहर के नागरिकों ने रविवार को बलान नदी के गोला घाट की सफाई की। इस सफाई अभियान में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, वार्ड पार्षद, काफी संख्या में शहर के प्रबुद्ध लोग, स्कूली छात्र छात्राएं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष सोहन प्रसाद ने कहा कि जल संकट आज के समय में काफी गहराता जा रहा है। इस पर सभी लोगों को सोचने और काम करने की जरुरत है। सभी जल स्त्रोतों जैसे नदी, तालाब, पोखर, कुंआ आदि का संरक्षण करने की जरुरत है। पूर्व एसपी जगदीश ¨सह ने उपस्थित लोगों से कहा कि बलान नदी संरक्षण के लिए नदी की उड़ाही करना जरुरी है। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए खुद भी इससे जुड़ने का घोषणा की। मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी हेमन्त कुमार, लाल बाबू महतो, स्वीटी प्रिया, राम सेवक ¨सह, वार्ड पार्षद बिमला देवी, नवल किशोर झा, संतोष सुरेका, सुधीर चौधरी, नन्दू चौधरी, अशोक जौहरी, अनिल नायक, राजेश कुमार यादव, रत्नेश कुमार, सुनील कुमार, मुकेश ठाकुर, रितेश चौधरी निक्कू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।