छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने की हवाई फायरिग
समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों
समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिग कर दहशत फैला दिया। इस बाबत पीड़ित ने एक आवेदन देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही अभिषेक कुमार समेत तीन चार अज्ञात को आरोपित किया है। बताया कि उक्त आरोपित उसकी पुत्री से छेड़खानी कर रहा था। उसका विरोध किया और उसके घर वालों से शिकायत की। शुक्रवार की देर रात वह अपने साथियों के लेकर उसके घर का ग्रील तोड़ दिया और गाली गलौज किया। जब वह बाहर निकले तो सभी हवाई फायरिग करने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर घर में चले गए। इधर, फायरिग की आवाज सुनकर घटनास्थल पर काफी लोग जुट गए। इसी बीच वे भी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटनास्थल से एक खोला मिला है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।