महागठबंधन के नेताओं ने भी झोंकी ताकत
महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार के समर्थन में समस्तीपुर प्रखंड में रोड शो किया गया।
समस्तीपुर । महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार के समर्थन में समस्तीपुर प्रखंड में रोड शो किया गया। दादपुर से शुरू होकर गरूआरा, मुजौना, मीरपुर गंज, कर्पूरीग्राम दरिया मकनपुर बाजीपुर बांदे रूदौली, मोहनपुर कोरबधा, जितवारपुर आदि गांवों में घूमकर लोगों से संपर्क किया गया। रोड शो में बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, डॉ. तरुण कुमार, पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकलेवा सिंह, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अबू तमीम, राजद के जिलाध्यक्ष विनोद राय, आदि के अलावा महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे। इधर, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भी महागठबंधन के नेताओं ने लोगों से संवाद स्थापित किया। नामापुर चकमेहसी सैदपुर पूसा मालीनगर सलहा लदौरा दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया गया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार राय, गोपाल साह के अलावा रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
---------------------
आपसी मतभेद मिटाकर आगे बढ़ें : उपेंद्र
खानपुर, संस : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने खानपुर बाजार स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी भेदभाव मिटाकर आगे बढ़ना है। सभा को करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बीके सिंह, रालोसपा जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित किया।