Move to Jagran APP

युवक को ट्रक ने कुचला, सड़क जाम

समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगरा चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर अज्ञात ट्रक ने साइकल सवार युवक को कुचल डाला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM (IST)
युवक को ट्रक ने कुचला, सड़क जाम
युवक को ट्रक ने कुचला, सड़क जाम

समस्तीपुर। दलसिंहसराय, थाना क्षेत्र के पगरा चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर अज्ञात ट्रक ने साइकल सवार युवक को कुचल डाला। उसकी पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के सोनवार मेयारी निवासी स्व. महेश्वर महतो के पुत्र विश्वनाथ महतो (35) के रूप में हुई है। वह अपने बहनोई बल्लोचक निवासी धन्नू सिंह के घर रहता था। बताया गया है कि वह शनिवार गुदरी रोड स्थित सब्जी आढ़त में बहनोई को खाना देकर घर लौट रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से रही तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की राशि को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने सड़़क जाम समाप्त किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने आश्रितों को तत्काल सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मृतक के बहनोई धन्नू सिंह, भगनी निभा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था। मौके पर मुखिया अदीब कौकब फरीदी, हेमन्त सहनी, पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, आनंद सोरेन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.