हादके में यात्रियों के खून से लाल हुई चौसीमा की काली सड़क
मुसरीघरारी थाने चौसीमा के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद काला एनएच लाल दिख रहा था। सड़क पर खून के साथ कटी जीभ और मांस के लोथड़े बिखड़े पड़े थे। ट्रक और टेंपो के टक्कर की जोड़दार आवाज सुन लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े थे।
समस्तीपुर । मुसरीघरारी थाने चौसीमा के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद काला एनएच लाल दिख रहा था। सड़क पर खून के साथ कटी जीभ और मांस के लोथड़े बिखड़े पड़े थे। ट्रक और टेंपो के टक्कर की जोड़दार आवाज सुन लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े थे। स्थानीय लोग घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाने में जुट गए। सड़क पर लाश पड़ी रहने के कारण कुछ वाहनों की आवाजाही ठप रही। हर तरफ लोगों की चीख और पुकरा सुनाई दे रही थी। इस जगह टेंपो और ट्रक की सीधी ट्रक में एक ही झटके में चार लोगों की जान चली गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टेंपो पर चालक और उपचालक को छोड़कर आठ महिलाएं ही सवार थी। सभी महिलाएं झमटिया से गंगा स्नान करके लौट रही थी। सड़क किनारे गंगा जल से भरे उनके डिब्बे भी इधर उधर बिखड़े पड़े थे। तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। वहीं एक ने सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद पटना ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। चालक और उपचालक के अलावा चार अन्य घायल महिलाओं का इलाज दुर्घटना स्थल के पास हुडहिया स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। ऑटो चालक की लापरवाही पड़ी लोगों की जान पर भारी ऑटो चालक की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ गई। दुर्घटना का कारण ऑटो चालक द्वारा काफी तेज गति और लापरवाही से ऑटो चलाना बताया जा रहा है। मुसरीघरारी की ओर से आ रहा ट्रक भी काफी तेज गति में था। टक्कर के कारण ऑटो के पचरखे उड़ गए तथा सड़क किनारे जाकर पलट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक ऑटो में दस लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना स्थल पर मरने वालों में लखेन्द्र दास की 55 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी, विश्वनाथ दास की 35 वर्षीय पत्नी चुनिया देवी, स्व. महेन्द्र दास की 65 वर्षीय पत्नी परिमा देवी शामिल है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी चंद्रेश्वर दास की 33 वर्षीय पत्नी रंजू देवी को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था। जिसकी मौत रास्ते में ही हो गई। सभी मृतक मुसरीघरारी थाने के विश्म्भरपुर एलौथ की रहने वाली बताई गई है। मृतक रंजू देवी, चुनिया देवी रिश्ते में गोतनी थी तथा परिमा देवी दोनों की चचेरी सास थी। घायलों में मोहनपुर का रहने वाला ऑटो चालक परमजीत कुमार(22), मानपुर का रहने वाला सोनु कुमार (20) तथा विश्वम्भरपुर एलौथ के सखिन्दर दास की पत्नी कमली देवी (50), मिश्री दास की पत्नी पशुपति देवी (48), लखन दास की पत्नी निरसी देवी (60), लालचंद दास की पत्नी सुनैना देवी (38) शामिल है।