बीडीओ ने किया बूथों का निरीक्षण
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने क्योटहर पंचायत के सभी पो¨लग बूथों का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 03:00 AM (IST)
समस्तीपुर। पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने क्योटहर पंचायत के सभी पो¨लग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा बूथों पर पानी, शौचालय, बिजली व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार के लिए बीएलओ को निर्देश दिया। बताते चलें कि ¨सघिया प्रखंड के अन्तर्गत क्योटहर पंचायत का चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है। इस उप चुनाव में पंचायत समिति सदस्य पद हेतु चुनाव हो रहा है। जहां दोनों गुटों के बीच तनाव बना हुआ है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने निष्पक्ष चुनाव का दावा करते हुए दोनों गुटों से संयम से रहने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले दंड संहिता के तहत सलाखों के पीछे होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें