हड़ताल पर गए नियोजित शिक्षक, प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन ठप
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए। हालांकि इसमें काफी संख्या में शिक्षक सम्मिलित नहीं हुए। मैट्रिक परीक्षा में वीक्षक ड्यूटी का आदेश निकलने पर काफी संख्या में शिक्षकों ने हड़ताल से अलग रुख कर लिया।
समस्तीपुर । बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए। हालांकि, इसमें काफी संख्या में शिक्षक सम्मिलित नहीं हुए। मैट्रिक परीक्षा में वीक्षक ड्यूटी का आदेश निकलने पर काफी संख्या में शिक्षकों ने हड़ताल से अलग रुख कर लिया। वहीं अधिकतर शिक्षकों के हड़ताल पर जाने की वजह से सभी प्रखंडों में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन ठप हो गया है। सभी नियोजित शिक्षकों ने समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को शांतिपूर्ण धरना दिया। इस दौरान एक सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष हरि मोहन चौधरी ने कहा कि जब तक राज्य सरकार हमारी वाजिब मांगों को मान नहीं लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। यह असहयोग आंदोलन का शताब्दी वर्ष है। यह हड़ताल निश्चित रुप से हम सभी नियोजित शिक्षकों के लिए नया सबेरा लेकर आएगा। उन्होंने शिक्षकों से एकता, अखंडता बनाए रखने की अपील की। साथ ही धैर्य के साथ आंदोलन में डटे रहने को कहा। अरुण कुमार यादव ने धावा दल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अजीत कुमार ने सभी शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। संचालन जिला कार्यालय सचिव शंभु कुमार सुमन ने किया। मौके पर चंद्रशेखर प्रसाद, उमेश कुमार चौधरी, राज कुमार, शिवनाथ चौधरी, निरंजन कुमार, अरविद कुमार, सुबोध कुमार, अर्पणा कुमारी, सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी, माया कुमारी, आभा कुमारी, नीतिन चांदना, रेशमी कुमारी, संजीव कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार विमल, शशि शेखर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार ने किया।