विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसा सांप, मुजफ्फरपुर में बोगी अलग कर आगे रवाना

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:49 PM (IST)

Snake In AC Coach: जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप जैसा जीव ...और पढ़ें

HighLights

  1. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप दिखा।

  2. यात्रियों ने सांप दिखने पर तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी।

  3. मुजफ्फरपुर में सुरक्षा के लिए कोच को ट्रेन से अलग किया गया।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Swatantrata Senani Express: जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी बोगी में शनिवार को सांप जैसा जीव दिखने से अफरातफरी मच गई।

ट्रेन के ए-2 कोच में सीट के ऊपर बने पैनल के पास यात्रियों ने उसे रेंगते देखा। डर के मारे यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी टीटीई और रेलवे कर्मचारियों को दी।

जांच में नहीं मिला जीव

सूचना मिलने पर दरभंगा और समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे कर्मियों ने कोच के पैनल खोलकर काफी देर तक जांच की।

हालांकि गहन तलाशी के बाद भी पैनल के अंदर सांप का कोई सुराग नहीं मिल सका। एक यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मुजफ्फरपुर में खाली कराया गया

सांप न मिलने के बावजूद यात्री पूरे सफर के दौरान दहशत के साये में सतर्क बैठे रहे। रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन के मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने ए-2 कोच को पूरी तरह खाली कराया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

एक घंटे की देरी से रवाना

रेलवे कर्मियों के अनुसार सांप पैनल के किसी छेद में छिपा हो सकता है जो जांच के समय निकल गया होगा। ए-2 कोच की जगह दूसरी बोगी जोड़कर ट्रेन को रात 11 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण ट्रेन मुजफ्फरपुर में करीब एक घंटे तक रुकी रही।

यह भी पढ़ें- बिहार के 10 जिलों में रेलवे बनाएगा 37 ROB, समस्तीपुर मंडल में खत्म होंगे समपार फाटक

12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में ए-2 कोच में सांप दिखाई देने की सूचना पर दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में जांच कराई गई। जांच के दौरान सांप नहीं मिला। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर कोच को ट्रेन से अलग कर दूसरी बोगी लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

-

आरके सिंह, पीआरओ, समस्तीपुर रेल मंडल