Move to Jagran APP

रोसड़ा में सुनील, पटोरी में श्याम सुंदर व वारिसनगर में दिलीप बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM (IST)
रोसड़ा में सुनील, पटोरी में श्याम सुंदर व वारिसनगर में दिलीप बने व्यापार मंडल अध्यक्ष
रोसड़ा में सुनील, पटोरी में श्याम सुंदर व वारिसनगर में दिलीप बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

समस्तीपुर। जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव कराया गया। सुबह सात बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतो की गिनती कराई गई। शाम तक सभी प्रखंडों के परिणाम घोषित कर दिए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए मतदान एवं मतों की गिनती के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।

loksabha election banner

रोसड़ा,संस: व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार ने लगातार दूसरी बार कब्जा जमा लिया। सोमवार को संपन्न हुए चुनाव व मतगणना के पश्चात उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय कुमार ¨सह को 39 मतों से पराजित किया। कुल डाले गये 502 मतों में सुनील कुमार को 243 तथा विनय कुमार ¨सह को 204 मत प्राप्त हुए। जबकि 55 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया। इस आशय की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ शिवांगी कुमारी ने दी। इससे पूर्व हुए मतदान में अनुमंडलाधिकारी कुंदन कुमार तथा थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार भी दल-बल के साथ घंटों मतदान केन्द्र पर जमे रहे।

शिवाजीनगर, संस: चाक चौबंद व्यवस्था में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर फूलेश्वर कुमार ¨सह 6 मतों से चुनाव जीत गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उनके निर्वाचित होने की घोषणा की।

वारिसनगर,संस : व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार ¨सह निर्वाचित घोषित किये गये। बीडीओ महेश चंद्र ने इसकी घोषणा की। दिलीप कुमार कुंदन को 90 प्राप्त हुए वहीं राजेश्वर ठाकुर को 76 मत मिले। इस तरह 14 मतों से निर्वाचित घोषित किये गये। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अतिपिछड़ा वर्ग से फुलेन्द्र चौधरी,वहीं कृषक सदस्य पद पर सामान्य वर्ग से चितरंजन प्रसाद ¨सह, सत्येन्द्र प्रसाद ¨सह, पिछड़ा वर्ग से राधामोहन गिरी, अतिपिछड़ा वर्ग से उपेन्द्र शर्मा, अनुसुचित वर्ग से रमेश पासवान ने जीत दर्ज की।

¨सघिया, संस : व्यापार मंडल के चुनाव में अतुल कुमार ¨सह विजयी घोषित किए गए। उन्हें 81 मत मिले जबकि रत्नेश्वर प्रसाद ¨सह को 11, सरोज झा को 12 तथा शुशील ¨सह को 40 मत मिले। 2 मत अमान्य घोषित किये गये।

पूसा, संस : प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर धोबगामा के पैक्स अध्यक्ष मनोहर ठाकुर विजय हुए। मनोहर ठाकुर को 33 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर राम प्रहलाद ठाकुर रहे जिन्हें 22 मत मिले। श्याम चौधरी को 17, राजेश कुमार उर्फ छोटू को 14 एवं उदित नारायण ¨सह को मात्र छह मत पड़े।

मोरवा,संस : व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र कुमार झा विजयी हुए। श्री झा को 27 मत प्राप्त हुए। जबकि पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा को 19 मत मिले। राजेश प्रसाद राय को 11 मत मिले। दो मत निरस्त किये

गये। कुल 67 मतदाताओं में 59 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

शाहपुर पटोरी, संस : व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर प्रसाद निर्वाचित घोषित किये गये। उन्होंने सरोज कुमार राय को 17 मतों से शिकस्त दी। श्यामसुंदर को कुल 54 मत प्राप्त हुए। जबकि सरोज

कुमार राय को 37 मत प्राप्त हुए। इसी पद के लिए रामसागर राय को 32 तथा संजीत कुमार यादव को 7 मत प्राप्त हुए। वहीं सदस्य पद पर मोहन ठाकुर निर्वाचित घोषित किये गये।

हसनपुर, संस : व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर रामचंद्र यादव विजयी घोषित किए गए। वे 52 मतों से जीते। हसनपुर एवं बिथान प्रखंड के करीब 524 मतदाताओ म ं से 344 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने रामचंद्र यादव को 181 मत मिले। जबकि

प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार भिखरंजन यादव को 129 मत प्राप्त हुए। वहीं 34 मतपत्र रद्द किया गया। रामचंद्र यादव को 52 मतों से विजयी घोषित किया गया।

कल्याणपुर, संस : निर्विरोध व्यापार मंडल अध्यक्ष बने दीनदयाल झा बीडीओ चंदन कुमार ने निर्वाचित होने से संबंधित प्रमाण पत्र दिया। साथ ही छह कार्यकारिणी सदस्य रामकिशोर साह, अनिता देवी, हिमांशु शेखर, रामबलि महतो, बालकृष्ण झा और रामाश्रय राम भी निर्विरोध जीते। जिसे प्रमाण पत्र दिया गया।

इनसेट में :::::::::::::::एक घंटे तक बाधित रहा मतदान

मोरवा, संस : प्रखण्ड मुख्यालय में सोमवार को चल रहे व्यापार मंडल का मतदान एक घंटे तक

बाधित रहा। निकसपुर के पैक्स अध्यक्ष राम पाण्डव राय एवं केशोनारायणपुर के पैक्स अध्यक्ष शत्रुघ्न राय पैक्स अध्यक्ष होने के नाते एवं किसान सदस्य होने के नाते दोनों में मतदाता थे। मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी मनोज कुमार, इरशाद अहमद,शंकर प्रसाद मंडल आरओ राजीव कुमार, एआरओ. लोकनाथ ठाकुर ने एक ही मतदाता के दो बार मतदान को उचित नहीं बताते हुए दोनों को दुबारा मतदान करने से एक घंटे तक रोका। निरीक्षण को पहुंचे एडीएम अंशुल कुमार एवं डीसीएलआर उमेश कुमार भारती ने प्राधिकार पत्र का गहण निरीक्षण के बाद दुबारा मतदान का आदेश दिया। तब जाकर दोनों पैक्स अध्यक्षों ने किसान सदस्य के रूप में भी मतदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.