किसान आंदोलन के समर्थन में दिया धरना
तीन नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में किसान मोर्चा जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अल्पसंख्यक कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना दिया।
समस्तीपुर । तीन नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में किसान मोर्चा जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अल्पसंख्यक कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना दिया। धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों की समस्या पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। जिला संयोजक रामनारायण महतो ने कहा कि सरकार तीन नए कृषि कानून लाकर पूंजीपतियों को खुली छूट दी है। आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन का विरोध किया। कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर कृष्ण प्रसाद, राम प्रवेश, राज किशोर पासवान, संतोष कुमार, अनिल महतो, गजेन्द्र मालाकार, कैलाश महतो, जीवछ महतो आदि मौजूद रहे। नए कृषि बिल की प्रति जलाकर जताया विरोध
दलसिंहसराय : बिहार राज्य किसान सभा के अंचल कौंसिल दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर की ओर से बुधवार को बसढि़या पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि बिल के खिलाफ किसानों ने एक नुक्कड़ जनसभा आयोजित की। विधानचंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नया कृषि बिल किसानों के हित में नही है। इस बिल से पूंजीपतियों को ही सिर्फ फायदा होगा। इसलिए इस कृषि बिल को सरकार रद्द करे। अंत मे नए कृषि बिल का प्रति जलाकर किसानों ने विरोध किया। सभा को किसान नेता रामसेवक राय, महेंद्र सिंह, हरे राम सिंह, राम नारायण सिंह, रामबाबू सिंह, जनक लाल महतो, सीताराम सिंह, राम प्रवेश राय, मनोज कुमार सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया।
भाकपा की बैठक में एमएसपी पर कानून बनाने की मांग
शिवाजीनगर : भाकपा के शिवाजीनगर अंचल के करियन पंचायत सरकार भवन पर बुधवार को भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत अध्यक्ष तारा कांत झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें दिल्ली में किसानों की चल रही 49 वें दिन के आंदोलन पर चर्चा हुई। बैठक में कई किसानों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के गुण- दोष पर चर्चा की। बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के उत्पाद खरीद का कानून बनाए जाने की मांग की। मौके पर जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, राम कुमार चौधरी, भैरव झा, तीरपीत नारायण झा, मोती झा, काली कांत झा, रामचंद्र महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।