सपा-बसपा गठबंधन सेकुलर पार्टियों की एकता को कमजोर करने वाला
सपा-बसपा का गठबंधन देश की सेकुलर पार्टियों की एकजुटता को कमजोर करने वाला स्वार्थी गठबंधन है।
समस्तीपुर । सपा-बसपा का गठबंधन देश की सेकुलर पार्टियों की एकजुटता को कमजोर करने वाला स्वार्थी गठबंधन है। उत्तर प्रदेश में इस गठबंधन को पराजय का मुंह देखना पड़ेगा। उक्त बातें शिवपाल ¨सह यादव के नेतृत्व वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने कही। वे शनिवार को मोहनपुर के बिनगामा चौक पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि हमारी पार्टी की वार्ता कांग्रेस से चल रही है। राज्य प्रभारी राजेश ¨सह ने बताया कि प्रसपा बिहार के सभी जिलों में पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में सेकुलर दलों के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक समीक्षा की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमन कुमार यादव ने की। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार ¨सह, महिला मोर्चा की कमला कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष उपासना वैश्य, प्रदेश महासचिव निरंजन ¨सह चौहान, सरोज राय, अरुण ¨सह, मनोज कुमार यादव, रामनरेश राय, संतोष कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।