ताजपुर में दो पुलिसकर्मी समेत छह लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
आदर्श थाना ताजपुर के आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
समस्तीपुर । आदर्श थाना ताजपुर के आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जैसे ही यह खबर थाना के अन्य पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों को मिली, वैसे ही पूरे थाना में हड़कंप मच गया। इतना ही नही थाना पर जाने वाले लोग भी चितित हो गए। पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही लोग दहशत में आ गए। हर कोई अब पुलिस वाले से दूरी बनाने लगे हैं। थानाध्यझ शम्भूनाथ सिंह ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। थाना को सैनिटाइज कराया जाएगा। मालूम हो कि ताजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा उच्च विद्यालय ताजपुर में प्रत्येक दिन कोरोना की जांच की जा रही है। सोमवार को कुल 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।