विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी-सियालदह के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर के यात्रियों को भी मिलेगी राहत; चेक करें शेड्यूल

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:34 PM (IST)

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी से सियालदह के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर होकर चलेगी, त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर होकर चलेगी, त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

HighLights

  1. सीतामढ़ी-सियालदह के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन 03133/03134।

  2. समस्तीपुर होकर चलेगी, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त विकल्प।

  3. अक्टूबर-नवंबर में कुल सात ट्रिप, भीड़ से राहत।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी से सियालदह के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03133/03134 सीतामढ़ी-सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर होकर किया जाएगा। इससे उत्तर बिहार से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर में कुल सात ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 03133 सीतामढ़ी से सियालदह के लिए शुक्रवार को चलेगी। अक्टूबर में यह ट्रेन 16, 23 और 30 अक्टूबर तथा नवंबर में 6, 13, 20 और 27 नवंबर को निर्धारित है।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03134 सियालदह से सीतामढ़ी के लिए शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 17, 24 और 31 अक्टूबर तथा 7, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी।

सीतामढ़ी से यह स्पेशल ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होकर रात 9:05 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी और 9:10 बजे यहां से रवाना होगी। इसके बाद दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी।

वापसी में 03133 सियालदह से रात 11:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:25 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी और 11:30 बजे सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। सीतामढ़ी पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे है।

रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन में 22 कोच होंगे। इसमें चार एसी चेयर कार, 10 सामान्य चेयर कार, छह जनरल सेकेंड क्लास और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा। यात्रियों से किराया रेलवे के प्रचलित नियमों और रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।

त्योहारी मौसम में बिहार से कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची के बीच इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी-कोलकाता और रक्सौल-हावड़ा के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को राहत