गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म, इसे सहेजने की दरकार
गरीब गुरबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। आज के जमाने में पल-पल बदलती परिस्थितियों के बीच इसे सहेजने की आवश्यकता है।
समस्तीपुर । गरीब, गुरबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। आज के जमाने में पल-पल बदलती परिस्थितियों के बीच इसे सहेजने की आवश्यकता है। विभूतिपुर में उक्त बातें भुतेश्वर चौक स्थित एक निजी स्कूल परिसर में कपड़ा बैंक का उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए सचिव विनोद कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि हम सभी को मानव सेवा का संकल्प लेना चाहिए, ताकि कोई कपड़ा के बगैर ना रह सके। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामबालक सिंह ने किया। उन्होंने क्षेत्र में कपड़ा बैंक की शाखा खुलने को लेकर इसे सराहनीय कार्य बताया। बैंक के विभूतिपुर अध्यक्ष लालबाबू चौधरी, कोषाध्यक्ष रेखा कुमारी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक कपड़ा पहुंचा है। हमारे समाज में किसी भी व्यक्ति को वस्त्र के अभाव में नहीं रहने देना लक्ष्य है। मौके पर देवेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार, नवीन कुमार, विजय कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार विनय, अनिल कुमार आदि रहे।