विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में 33 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव: मायके वालों का आरोप- हत्या कर दफनाया, अब होगा पोस्टमार्टम

Published: Sun, 19 Apr 2026 11:18 AM (GMT+05:30)

समस्तीपुर के सिंघिया में एक महिला का शव 33 दिन बाद कब्र से निकाला गया। मायके वालों ने आरोप लगाया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के शव को करीब एक माह तीन दिन बाद कब्र से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

हत्या कर गुपचुप तरीके से दफनाया

मृतका की पहचान हरिपुर गांव निवासी मोहम्मद मीमतुला की पत्नी रवीरा खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रवीरा खातून का मायका लिल्हौल गांव में है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे गुपचुप तरीके से दफना दिया गया था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कब्र से शव बरामद किया। मायके वालों ने सास, ससुर और पति पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

शव का होगा पोस्टमार्टम

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। सिंघिया पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- PFI और हथियार तस्करी से जुड़ा था कटिहार का नाम, अब 'गजवा-ए-हिंद' मामले में हुई गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें- तिलक से लौटा नहीं… 2 साल बाद नाले में मिला सिर; नरमुंड मिलने से मर्डर मिस्ट्री सुलझने के करीब