विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में स्कूल जा रहे प्रधान शिक्षक पर बदमाशों ने की फायरिंग, लूटपाट का प्रयास

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:20 PM (IST)

समस्तीपुर के उजियारपुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय पर बदमाशों ने स्कूल जाते समय लूटपाट के ...और पढ़ें

शिक्षक ने छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि आसपास के लोगों के पहुंचने की आहट मिलते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

शिक्षक ने छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि आसपास के लोगों के पहुंचने की आहट मिलते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

HighLights

  1. प्रधान शिक्षक पर स्कूल जाते समय हमला।

  2. बदमाशों ने लूटपाट के प्रयास में गोली चलाई।

  3. शिक्षक ने छिपकर अपनी जान बचाई।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर में विद्यालय जाने के दौरान प्राथमिक विद्यालय गावपुर के प्रधान शिक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बदमाशों ने पहले उन्हें घेरकर लूटपाट का प्रयास किया और फिर गोली चला दी। शिक्षक ने छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि आसपास के लोगों के पहुंचने की आहट मिलते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

रास्ते में बदमाशों ने घेरा

घटना उजियारपुर प्रखंड में चैता उत्तरी से सूर्याटाड़ा रेवाड़ी जाने वाली सड़क पर दशहरा चौर के पास हुई। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। विद्यालय जा रहे प्रधान शिक्षक को घेरने के बाद बदमाशों ने उनसे लूटपाट करने का प्रयास किया।

गोली चलाकर हुए फरार

लूटपाट के प्रयास के दौरान बदमाशों ने शिक्षक पर गोली चलाई। हालांकि, शिक्षक ने छिपकर अपनी जान बचा ली और शोर मचाया। हल्ला सुनकर आसपास के लोगों को घटनास्थल की ओर आता देख तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर अंगारघाट थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, बदमाशों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- पटना के मोकीमपुर में जमीन विवाद पर अंधाधुंध फायरिंग, घोड़े की मौत से गांव में दहशत