समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के कारण 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
-1790434811304_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
झारसुगुड़ा यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा।
समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद की गईं।
मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन संबलपुर के बजाय हटिया तक ही होगा।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य कराया जाएगा।
इसके लिए 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिवसीय नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 15 दिसंबर को 10 घंटे का विशेष ब्लॉक तथा 16 से 17 दिसंबर तक दो दिवसीय पोस्ट-एनआई कार्य निर्धारित किया गया है।
आधारभूत संरचना विकास से जुड़े इस कार्य के कारण समस्तीपुर रेल मंडल से परिचालित एवं होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
ट्रेन संख्या 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस चर्लापल्ली से 28 नवंबर, 5 दिसंबर, 8 दिसंबर एवं 12 दिसंबर को रद रहेगी।
ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से 1 दिसंबर, 8 दिसंबर, 11 दिसंबर एवं 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस तिरुपति से 7 दिसंबर एवं 14 दिसंबर को रद रहेगी। ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस रक्सौल जंक्शन से 10 दिसंबर एवं 17 दिसंबर को रद रहेगी।
ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस हैदराबाद से 10 दिसंबर को रद रहेगी। ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रक्सौल जंक्शन से 13 दिसंबर को रद रहेगी।
हटिया तक ही चलेगी मौर्य एक्सप्रेस
झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाले कार्य के कारण ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन 30 नवंबर, 6 दिसंबर तथा 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय हटिया तक ही किया जाएगा।
वहीं, ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 1 दिसंबर, 7 दिसंबर तथा 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय हटिया से ही चलेगी।
रेलवे के आधारभूत संरचना विकास कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में किए गए इन बदलावों से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय निर्धारित तिथियों की जानकारी पहले से लेने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- बंगाल से यूपी के लिए 13 अक्टूबर से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, छपरा-सिवान समेत 21 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
