विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, पटना रेफर

Published: Sat, 05 Sep 2026 12:57 PM (IST)

समस्तीपुर के ताजपुर में जन्माष्टमी मेले से लौट रहे 18 वर्षीय रजनीश कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप ...और पढ़ें

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। जांच के लिए पहुंची पुलिस।

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। जांच के लिए पहुंची पुलिस।

संवाद सहयोगी, ●ताजपुर/मोरवा (समस्तीपुर)। Samastipur Tajpur Crime: ताजपुर थाना क्षेत्र की माधोपुर दिघरुआ पंचायत में शुक्रवार रात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवक रजनीश कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

माधोपुर दिघरुआ गांव निवासी रजनीश कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कमतौल गांव के राजेंद्र चौक पर लगे मेले से लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसका पीछा किया।

घर से पहले मारी गोली

घर पहुंचने से करीब 100 मीटर पहले सुनसान जगह पर बदमाशों ने रजनीश को गोली मार दी। गोली उसके गर्दन और पैर में लगी है। घटना के बाद घायल युवक के दोस्त ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और उसे अस्पताल ले गए।

युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार ने ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एफएसएल टीम ने की जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। डीएसपी भी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद युवक के स्वजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। स्वजनों ने पुलिस से आरोपित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।