विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के ताजपुर में एनएच 28 पर ट्रक ने युवक को रौंदा, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:54 PM (IST)

Youth Death In Samastipur: समस्तीपुर के ताजपुर में एनएच 28 पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ...और पढ़ें

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Tajpur Truck Accident: ताजपुर के कोल्ड स्टोर चौक स्थित एनएच 28 पर सोमवार को सड़क पार करने के दौरान ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर

बताया गया कि युवक पैदल ही सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए।

लाल बैग से मिला सुराग

मृतक के पास लाल रंग का बैग मिला है। उसके मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने पर युवक के मुजफ्फरपुर जिले के खबरा का निवासी होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी पहचान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस ने स्वजन को घटना की सूचना दी है।

स्वजन के पहुंचने का इंतजार

स्वजन के पहुंचने के बाद ही मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। हादसे के बाद एनएच पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सामान्य कराया और मामले की छानबीन में जुट गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।