समस्तीपुर में बेटे ने कुदाल मारकर पिता को मौत के घाट उतारा, नशे के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद
समस्तीपुर के मोहनपुर में नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने कुदाल से हमला ...और पढ़ें
-1789449448582_m.webp)
घटना स्थल पर जुटे लोग। फोटो जागरण
HighLights
नशे के लिए रुपये मांगने पर बेटे ने पिता की हत्या की।
समस्तीपुर के मोहनपुर में कुदाल से हमला कर वारदात हुई।
विवाद में मां भी जख्मी हुईं, आरोपी पुत्र हिरासत में।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार की देर रात नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक पुत्र ने कुदाल से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी।
घटना में उसकी मां भी जख्मी हो गईं। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी मो. इस्लाम के रूप में हुई है। आरोपित पुत्र मो. अरमान को पुलिस ने छानबीन के दौरान हिरासत में ले लिया है।
बताया गया कि देर रात अरमान नशे के लिए रुपये की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने कुदाल से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मो. इस्लाम की मौत हो गई। बीच-बचाव करने के दौरान उनकी पत्नी भी जख्मी हो गईं।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपित पुत्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
