विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड दारोगा के घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश

By Keshav PandayEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Tue, 15 Sep 2026 10:41 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक रिटायर्ड दारोगा के बंद घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे परिवार को ...और पढ़ें

जांच करने पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

जांच करने पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. रिटायर्ड दारोगा के बंद घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई।

  2. परिवार को जिंदा जलाने की साजिश की आशंका जताई जा रही है।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर एफएसएल जांच शुरू की है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुरदुल्ला में रिटायर दारोगा विश्वनाथ सिंह के बंद घर के चारों तरफ पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। घटना के वक्त उनका परिवार पटना में था।

देर रात पड़ोसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। रिटायर दारोगा के पुत्र राजकुमार सिंह ने अज्ञात पर घर में आग लगाकर परिवार के सदस्यों को जिंदा जला कर मारने की साजिश का आरोप लगाया है।

उन्होंने अहियापुर थाने में लिखित शिकायत दी है। राजकुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार पटना के आशियाना मोड़ के पास रहता है। मुरादपुरदुल्ला में उनकी विधवा भाभी और भतीजा रहते हैं। भाभी सरकारी शिक्षक हैं। वह बिहार से बाहर बेटे की प्रतियोगी परीक्षा दिलाने बाहर गई हैं।

घटनास्थल से मिले साजिश के सबूत 

घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अहियापुर पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग से घर के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि, संपत्ति को हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अहियापुर पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अलग-अलग स्थानों से सैंपल एकत्र किए। वहीं पुलिस को घर के गैलरी में 2 लीटर वाले पानी वाले प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल मिला है।

आसपास माचिस की तीलियां भी बिखरी मिलीं। एफएसएल टीम ने आग लगने वाले स्थानों और संदिग्ध हिस्सों की जांच कर जरूरी नमूने लिए हैं। इन सैंपलों की जांच के बाद आग लगाने में पेट्रोल या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि होने की उम्मीद है।

जांत में जुटी पुलिस 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले या बाद मैं कोई संदिग्ध इलाके में देखा गया था या नहीं। इसके अलावा घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की तैयारी है।

इधर, राजकुमार सिंह का कहना है कि घर के चारों तरफ पेट्रोल छिड़क कर आग लगाना सामान्य आगजनी नहीं हो सकती। फिलहाल, पुलिस घटना के पीछे आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण की भी जांच कर रही है।

इधर, अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और एफएसएल टीम ने भी सैंपल एकत्र किए हैं।

यह भी पढ़ें- खाली सिलेंडर, न दवा न डॉक्टर! मुंगेर सदर अस्पताल में रात का खौफनाक सच; 1 डॉक्टर पर 7 वार्ड, ICU से PICU तक बेबसी