समस्तीपुर के रोसड़ा में घर में अकेली बुजुर्ग महिला का शव बरामद, दोनों हाथ के सोने के कंगन गायब
Bihar Crime Investigation: समस्तीपुर के रोसड़ा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालत में घर से मिला। ...और पढ़ें

घटना की जांच करते करते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण
HighLights
रोसड़ा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घर में मिला।
मृतका के दोनों हाथों से सोने के कंगन गायब पाए गए।
पुलिस और एफएसएल टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
शंभूनाथ चौधरी, रोसड़ा (समस्तीपुर)। Samastipur Elderly Woman Death: जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमाननगर गांव के वार्ड संख्या चार में शुक्रवार को घर में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्व. विश्वनाथ मिश्र की 70 वर्षीय पत्नी प्रेम कला देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के दोनों हाथों में पहने सोने के कंगन गायब मिले हैं।
दाई पहुंची तो मिली मृत
बताया गया कि प्रतिदिन की तरह काम करने वाली दाई जब प्रेम कला देवी के घर पहुंची तो वह अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थीं।
घर का दरवाजा अंदर से खुला था। महिला के दोनों हाथों से सोने के कंगन गायब मिलने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई।
कंगन गायब होने को लेकर ग्रामीणों ने चोरी के दौरान हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच की जा रही है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के कारणों और महिला की मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलने की बात कह रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रेम कला देवी के दोनों पुत्र नौकरी करते हैं और वह घर में अकेली रहती थीं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, मुखिया पति समेत कई पर आरोप; मोतिहारी में भड़का आक्रोश
