विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर : एक टक्कर और उजड़ गया परिवार, बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत; एनएच-28 जाम

By Abhinav KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 17 Sep 2026 05:04 PM (IST)

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में हुंडैया पेट्रोल पंप के पास कार-बाइक की टक्कर में 22 वर्षीय सुशील दास की मौत हो ...और पढ़ें

सड़क हादस के बाद जुटे स्थानीय लोग।

सड़क हादस के बाद जुटे स्थानीय लोग।

HighLights

  1. मुसरीघरारी में हुंडैया पेट्रोल पंप के पास कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर।

  2. हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार सुशील दास की मौके पर मौत।

  3. आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28 जाम कर यातायात को बाधित किया।

जागरण संवाददाता, मुसरीघरारी (समस्तीपुर)। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड में हुंडैया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

हादसे में एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। मृतक की पहचान रुपौली पंचायत के बनघारा टोल निवासी राम प्रीत दास के पुत्र सुशील दास (22) के रूप में हुई है।

बताया गया कि एन एच 28 पर हुंडैया पेट्रोल पंप के निकट कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए भेजने का प्रयास किया। हालांकि, सुशील की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, सड़क जाम समाप्त कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- दलसिंहसराय के कुलदीप मार्केट में लगी भीषण आग, तीन मोबाइल दुकानें खाक, लाखों का नुकसान