विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दलसिंहसराय के कुलदीप मार्केट में लगी भीषण आग, तीन मोबाइल दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

Published: Thu, 17 Sep 2026 11:26 AM (IST)

Bihar Fire News: दलसिंहसराय के महावीर चौक स्थित कुलदीप मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से तीन मोबाइल ...और पढ़ें

HighLights

  1. दलसिंहसराय के कुलदीप मार्केट में भीषण आग लगी।

  2. तीन मोबाइल दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

  3. घटना में 15-20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान।

संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय(समस्तीपुर)। Dalsinghsarai Mobile Shop Fire: शहर के महावीर चौक स्थित कुलदीप मार्केट में बुधवार की देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

आग की चपेट में आने से तीन मोबाइल दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

लकड़ी की दुकानों से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुलदीप मार्केट की सभी दुकानें लकड़ी से बनी हुई हैं। इस कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही।

आग की लपटें देखकर आसपास के लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए और आसपास की दुकानों व मकानों तक आग पहुंचने की आशंका से चिंतित रहे।

बताया गया कि मार्केट की कई दुकानें पिछले कई महीनों से बंद थीं। आग लगने वाली दुकानों के आसपास कचरे का ढेर भी जमा था। स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर से आग लगने की आशंका जताई है।

शॉर्ट सर्किट की भी आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट को भी आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग काफी देर तक अपने स्तर से आग बुझाने में लगे रहे। बिजली आपूर्ति के कारण बार-बार शॉर्ट सर्किट होने से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।

तीन से चार घंटे चला अभियान

लकड़ी की दुकानें होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई।

स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों की करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों का सामान जलकर नष्ट

घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों में मायूसी का माहौल है। आग में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलकर नष्ट होने की बात सामने आ रही है। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से आग लगने के कारणों एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।