समस्तीपुर के हसनपुर में निजी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल, स्वजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
समस्तीपुर के हसनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ...और पढ़ें

घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।
HighLights
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Private Hospital: जिले के हसनपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इलाज में लापरवाही का आरोप
मृतका की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के धोबौलिया गांव निवासी कैलाश साह की 30 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई है।
स्वजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद हसनपुर बाजार में भी कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

इंजेक्शन के बाद मौत
मृतका के पति कैलाश साह ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसनपुर में हुआ था। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
इसके बाद ग्रामीण चिकित्सक सुजीत कुमार की सलाह पर वह पत्नी को हसनपुर बाजार के इमली चौक स्थित सवेरा अस्पताल लेकर पहुंचे।
कैलाश साह का आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन दिए जाने के महज पांच मिनट बाद ही उनकी पत्नी की मौत हो गई।
स्वजनों का कहना है कि महिला की हालत इतनी गंभीर नहीं थी कि अचानक उसकी मौत हो जाए। इसी को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की।
यह भी पढ़ें- डॉक्टरों की हड़ताल से समस्तीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, निराश होकर लौटे दूर-दराज से आए मरीज
