Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Samastipur Lok Sabha election Result : समस्तीपुर लोकसभा सीट पर शांभवी चौधरी जीतीं, कांग्रेस के सनी हजारी को दी मात

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 09:38 PM (IST)

    Samastipur Lok Sabha election Result समस्तीपुर लोकसभा सीट इस बार भी बिहार में काफी चर्चा में रही। यहां बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सनी हजारी को हराया। बता दें कि सनी जदयू के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। 32 हजार 668 मतदाताओं ने यहां नोट का बटन दबाया।

    Hero Image
    समस्तीपुर लोकसभा सीट का रिजल्ट। फोटो- जागरण

    डिजिटल डेस्क, समस्तीपुर। Samastipur Lok Sabha election Result 2024 : समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने कांग्रेस के सन्नी हजारी को 1 लाख 87 हजार 251 मतों से हरा दिया। वह सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। शांभवी ने 5 लाख 79 हजार 786 मत प्राप्त किए। जबकि, सन्नी को 3 लाख 92 हजार 535 मत मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, 32 हजार 668 ने नोट दबाया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी शशि भूषण दास ने 25 हजार 957, रवि रौशन कुमार ने 16 हजार 155, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राम लखन महतो ने 12 हजार 732, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के पिंकू पासवान ने 12 हजार 437 मिले।

    इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश चौपाल ने 5579, जीवछ कुमार हजारी ने 4694, देश जनहित पार्टी के रतन बिहारी ने 3419, वाजिब अधिकार पार्टी के विद्यानंद राम को 3112, निर्दलीय प्रत्याशी अमृता कुमारी ने 2852, साथी और आपका फैसला पार्टी के लाल बाबू महतो ने 2666 मत प्राप्त किया।

    परिसीमन से बना दिया था सुरक्षित सीट

    साल 1977 में कर्पूरी ठाकुर ने कांग्रेस के किले में सेंध लगाई थी। कर्पूरी ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर 1978 में हुए उपचुनाव में प्रो. अजीत कुमार मेहता जीते। उन्होंने प्रख्यात कांग्रेस नेत्री तारकेश्वरी सिन्हा को पराजित किया था। 1984 में यह सीट कांग्रेस के पास रही।

    इसके बाद 1989 से लगातार इसपर समाजवादी दलों का कब्जा रहा। भाजपा इस सीट से कभी नहीं जीती है। यह अलग बात है कि 2004 के बाद से यह सीट राजग के पास ही रही है।

    2009 में हुए परिसीमन के बाद इस सीट को सुरक्षित बना दिया गया। इसके बाद एक बार जदयू तो तीन बार लोजपा के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार राजग से लोजपा ( रामविलास ) तो महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे।

    इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

    • 1952 : सत्य नारायण सिन्हा (कांग्रेस )
    • 1957 सत्य नारायण सिन्हा (कांग्रेस )
    • 1962 : सत्य नारायण सिन्हा (कांग्रेस )
    • 1962 : यमुना प्रसाद मंडल ( कांग्रेस )
    • 1967 : यमुना प्रसाद मंडल (कांग्रेस)
    • 1971 : यमुना प्रसाद मंडल (कांग्रेस)
    • 1977 कर्पूरी ठाकुर (भारतीय लोकदल )
    • 1978 : उपचुनाव: अजीत कुमार मेहता (जनता पार्टी)
    • 1980 : अजीत कुमार मेहता (जनता पार्टी एस)
    • 1984 : रामदेव राय (कांग्रेस)
    • 1989 : मंजय लाल (जनता दल)
    • 1991 : मंजय लाल (जनता दल)
    • 1996 : अजीत कुमार मेहता (जनता दल )
    • 1998 : अजीत कुमार मेहता (राजद)
    • 1999 : मंजय लाल (जदयू)
    • 2004: आलोक कुमार मेहता (राजद)
    • 2009: महेश्वर हजारी (जदयू)
    • 2014 : रामचंद्र पासवान (लोजपा)
    • 2019 : रामचंद्र पासवान (लोजपा)
    • 2019: उपचुनाव प्रिंस राज (लोजपा)

    समस्तीपुर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    • राम लखन महतो, बहुजन समाज पार्टी
    • शाम्भवी, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)
    • सनी हजारी, इंडियन नेशनल काँग्रेस
    • पिंकू पासवान, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
    • रतन बिहारी, देश जनहित पार्टी
    • लाल बाबु महतो, साथी और आपका फैसला पार्टी
    • विद्यानन्द राम, वाजिब अधिकार पार्टी
    • अमृता कुमारी, निर्दलीय
    • जीवछ कूमार हजारी, निर्दलीय
    • मुकेश चौपाल, निर्दलीय
    • रवि रौशन कुमार, निर्दलीय
    • शशि भूषण दास, निर्दलीय

    यह भी पढ़ें-

    Dhanbad lok sabha Chunav Result : धनबाद में चौका मारने की तैयारी में BJP, 20 साल बाद कांग्रेस खोज रही मौका

    Godda Lok Sabha Chunav Result : गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?