विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम पढ़े-लिखे हों या ग्रेजुएट, समस्तीपुर में 3000 पदों पर सीधी भर्ती; बिना किसी फीस के होगा सिलेक्शन

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:20 AM (IST)

समस्तीपुर में 30 नवंबर को श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा।

समस्तीपुर में 3000 पदों पर सीधी भर्ती (AI Generated Image)

समस्तीपुर में 3000 पदों पर सीधी भर्ती (AI Generated Image)

HighLights

  1. 30 नवंबर को समस्तीपुर में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला।

  2. 30 निजी कंपनियां देंगी 2500 से 3000 नौकरी के अवसर।

  3. नॉन मैट्रिक से स्नातक तक के युवा कर सकते हैं आवेदन।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। श्रम संसाधन विभाग की ओर से आगामी 30 नवंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा।

मोहनपुर स्थित टेक्नो मिशन हाईस्कूल परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की 30 कंपनियों के शामिल होने की सहमति मिली है।

इन कंपनियों की ओर से करीब 2500 से 3000 रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में भी काम करने का मौका मिल सकता है।

नॉन मैट्रिक से स्नातक तक के युवाओं को मौका:

रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें नॉन मैट्रिक से लेकर स्नातक और डिप्लोमा उत्तीर्ण युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे।

कंपनियों की ओर से निर्धारित योग्यता और अन्य मापदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

निबंधन कराना अनिवार्य, बायोडाटा भी लाना होगा:

नियोजन मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निबंधन कराना अनिवार्य होगा। मेले में प्रवेश और नियोजन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों के अलावा बायोडाटा भी लेकर पहुंचना होगा।

ये कंपनियां होंगी शामिल:

मेले में 2 कम्स कंसलटिंग लिमिटेड, ए बी इंडिया सर्विसेज, सील एचआर सर्विसेज, ईलाइट फूड्स लिमिटेड, फर्स्ट फ्लाइट कॉरपोरेट मैनेजमेंट लिमिटेड, लाइव वाइड एविएशन इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड और फ्रीडम अकादमी सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।

कंपनियों की भागीदारी से जिले के युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर तलाशने और नियोजकों से सीधे संपर्क करने का मौका मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।