समस्तीपुर में मैट्रिक और इंटर पास युवाओं को 28000 तक की नौकरी पाने का मौका
Bihar Security Guard Jobs: समस्तीपुर जिले में 5 से 10 अक्टूबर तक छह प्रखंडों में जॉब कैंप आयोजित होगा। इसमें ...और पढ़ें

कैंप के जरिए सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर बहाली की जाएगी। फाइल फोटो
HighLights
समस्तीपुर में 5 से 10 अक्टूबर तक जॉब कैंप का आयोजन।
सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 150 पदों पर बहाली।
10वीं/12वीं पास को 28,000 रुपये तक मासिक वेतन।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Job Camp 2026: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है।
जिला नियोजनालय की ओर से जिले के छह प्रखंडों में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के जरिए सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर बहाली की जाएगी।
150 पदों पर होगी बहाली
निजी कंपनी एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के कुल 150 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि जॉब कैंप में शामिल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
28 हजार तक वेतन
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 15 हजार से लेकर 28 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन होना जरूरी है।
5 से 10 अक्टूबर तक कैंप
जॉब कैंप की शुरुआत 5 अक्टूबर को रोसड़ा प्रखंड परिसर से होगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को शिवाजीनगर, 7 को दलसिंहसराय, 8 को विभूतिपुर, 9 को मोहिउद्दीननगर और 10 अक्टूबर को वारिसनगर प्रखंड परिसर में शिविर लगाया जाएगा।
नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य
जिला नियोजन पदाधिकारी ने योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया कंपनी के निर्धारित मापदंडों के अनुसार होगी और मौके पर ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
