समस्तीपुर के कब्रगाह में बम मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच करने में जुटी पुलिस
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सुरोल गांव स्थित कब्रगाह में बम मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई।

कब्रगाह में संदिग्ध वस्तु। फोटो जागरण
HighLights
कब्रगाह में बम मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की।
संदिग्ध वस्तु की पहचान स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच जारी है।
संवाद सहयोगी, खानपुर (समस्तीपुर)। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के सुरोल गांव स्थित कब्रगाह में बुधवार को बम मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। बम मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने कब्रगाह में पहुंचकर संदिग्ध वस्तु की जांच करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र की भी जानकारी ले रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को मौके से दूर रखा गया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कब्रगाह में मिला संदिग्ध सामान वास्तव में बम है या कोई अन्य वस्तु। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
