समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट कार्यालय से 1.49 लाख लूटे, पिस्तौल के बल पर कर्मियों को बनाया बंधक
Flipkart Office Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में रविवार देर रात चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने 1 लाख ...और पढ़ें

वारदात के बाद अपराधी सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी उखाड़कर ले गए।
HighLights
समस्तीपुर फ्लिपकार्ट कार्यालय में 1.49 लाख की लूट हुई।
चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी डीवीआर और हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Flipkart Robbery: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलोथ स्थित फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार की देर रात दो बाइक से पहुंचे चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने 1 लाख 49 हजार 700 रुपये लूट लिए।
पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों को बंधक बना लिया और काउंटर व गल्ले में रखी नकदी लूट ली। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी उखाड़कर ले गए।
पिस्तौल के बल पर लूट
कार्यालय प्रबंधक रविशंकर कुमार के अनुसार, कर्मी कार्यालय में पार्सल वितरण और लेखा-जोखा का काम कर रहे थे।
इसी दौरान चारों अपराधी कार्यालय में घुसे और सभी कर्मियों को एक कोने में बैठा दिया। इसके बाद पिस्तौल के बल पर उन्हें बंधक बनाकर काउंटर और गल्ले में रखी नकदी लूट ली।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कार्यालय में लगे सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।
इसके बाद सभी अपराधी दो बाइक से मुसरीघरारी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
वारदात में शामिल चारों नकाबपोश अपराधियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। लूटी गई रकम 1 लाख 49 हजार 700 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें- हाजीपुर में कम सैलरी को लेकर फ्लिपकार्ट कर्मियों का फूटा गुस्सा, ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹20 हजार करने की मांग
