विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के किसानों के लिए खुशखबरी, कमाई बढ़ाने वाली 8 योजनाओं में आवेदन शुरू

Published: Fri, 04 Sep 2026 05:33 PM (IST)

समस्तीपुर के किसानों के लिए कृषि विभाग ने डीबीटी पोर्टल पर आय बढ़ाने वाली 8 नई योजनाएं शुरू की हैं, ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। खेती की बढ़ती लागत के बीच जिले के किसानों के लिए राहत और आमदनी बढ़ाने का एक और रास्ता खुला है। कृषि विभाग ने डीबीटी पोर्टल पर किसानों और कृषि से जुड़े उद्यमियों के लिए आठ योजनाओं में आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

जिले के किसानों ने इन योजनाओं के लिए आवेदन करना शुरू कर दी है। इन योजनाओं में ड्रोन से छिड़काव, कीटनाशी स्टाक एंटी, तेल प्रसंस्करण, इकाई, खरीफ डीजल अनुदान, दाल प्रसंस्करण इकाई, पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई, गोबर गैस संयंत्र व व्यावसायिक वर्मी कंपोस्ट उत्पादन इकाई शामिल है।

कृषि में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए ड्रोन से छिड़काव व उपादान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से फसलों पर निर्धारित कृषि उपादानों का छिड़काव कम समय में किया जा सका है। इससे श्रम की जरूरत और छिड़काव में लगने वाला समय कम होने की संभावना है।

जिला कृषि पदाधिकारी डा. सुमित सौरभ ने बताया कि डीबीटी पोर्टल पर संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आनलाइन आवेदन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले दस्तावेज की जांच जरूरी

किसानों को किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले उसकी पात्रता, अनुदान की शर्त, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी लेनी चाहिए। डीबीटी पोर्टल पर आवेदन के दौरान सही जानकारी देना जरूरी है।

कीटनाशी स्टाक की आनलाइन निगरानी

कृषि विभाग ने कीटनाशी स्टाक एंट्री की व्यवस्था भी आनलाइन की है। इसका उद्देश्य कीटनाशकों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित रखना और उनकी आपूर्ति की निगरानी को बेहतर बनाना है। आनलाइन व्यवस्था से विभाग को कीटनाशी स्टाक की स्थिति की जानकारी रखने में सुविधा होगी और आपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।