विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैट्रिक फेल हैं या स्नातक पास? समस्तीपुर में 29 को लगेगा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी नौकरी

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:27 PM (IST)

Job Fair In Bihar: समस्तीपुर में 29 सितंबर को मोहनपुर स्थित होली मिशन हाईस्कूल में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक ...और पढ़ें

ह कंपनियां स्थानीय स्तर के साथ-साथ देशभर में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

ह कंपनियां स्थानीय स्तर के साथ-साथ देशभर में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

HighLights

  1. समस्तीपुर में 29 सितंबर को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला।

  2. मोहनपुर के होली मिशन हाईस्कूल में 25-30 कंपनियां होंगी शामिल।

  3. मैट्रिक, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा पास युवाओं को मिलेंगे अवसर।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samstipur Employment Fair: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

जिले में आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कई नामी निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

नियोजन मेले का स्थान

नियोजन मेले का आयोजन मोहनपुर स्थित होली मिशन हाईस्कूल के प्रांगण में किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की लगभग 25 से 30 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। यह कंपनियां स्थानीय स्तर के साथ-साथ देशभर में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

शैक्षणिक योग्यता की शर्तें

मेले में नन मैट्रिक, मैट्रिक, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित मापदंडों के आधार पर योग्य युवक-युवतियों का चयन किया जाएगा।

निबंधन प्रक्रिया और निर्देश

नियोजन मेले में अभ्यर्थियों का प्रवेश और भाग लेना पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेतु पोर्टल पर अपना निबंधन कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपना अपडेटेड बायोडाटा लाना होगा।

यह भी पढ़ें- छपरा में 1 अक्टूबर को रोजगार मेला, 10वीं से BTech तक के युवाओं को नौकरी का मौका; ₹27,500 तक वेतन