समस्तीपुर में अंधेरे का फायदा उठा चोरों ने क्लीनिक को बनाया निशाना, बिखरा मिला सामान और गल्ला मिला खाली
समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड में एक ग्रामीण चिकित्सक की दुकान से अज्ञात चोरों ने बीती रात 1 लाख 10 हजार ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
ग्रामीण चिकित्सक की दुकान में चोरी हुई।
अज्ञात चोरों ने 1.10 लाख रुपये चुराए।
सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढका गया।
संवाद सहयोगी, मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में स्थित ग्रामीण दवाई प्रैक्टिशनर के दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक लाख दस हजार रुपए की चोरी कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण चिकित्सक राजू कुमार क्षेत्र में दवाई प्रैक्टिशनर का काम करते हैं और छोटा सा दुकान चलाते हैं।
उन्होंने बताया कि बीते देर शाम वे अपना दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह उनके बड़े भाई सोच के लिए दुकान के तरफ आए तो देखा की उनके दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है।
दुकान में लगे सीसीटीवी को कपड़ा से ढक दिया
उसके बाद दुकान के अंदर गए तो देखा कि उनके गल्ला में रखा हुआ पैसा अज्ञात चोरों के द्वारा गायब कर दिया गया है दुकान में लगे सीसीटीवी को कपड़ा से ढक दिया गया था। और दुकान के अंदर के सामान को बिखरा दिया गया था।
राजू कुमार के ने बताया कि कुछ पैसा उनके गल्ला में था और कुछ पैसा अपने घर से लाकर गल्ला में रखे थे। उनके गाड़ी का सर्विसिंग हुआ था शुक्रवार को वे पैसा लेकर अपना गाड़ी लाने जाते इसी बीच रात में ही अज्ञात चोरों ने उनके गल्ला में रखे हुए एक लाख दस हजार रुपए को चोरी कर लिया।
