समस्तीपुर के विभूतिपुर में मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
Vibhutipur Murder Case: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक मुर्गा दुकानदार अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

अशोक दास की फाइल फोटो व घटना के बाद एकत्रित लोग।
HighLights
विभूतिपुर में मुर्गा दुकानदार अशोक दास की गला रेतकर हत्या।
अपराधियों ने धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस पुरानी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण मान रही है।
संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। Samastipur Chicken Shopkeeper Murder: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम अपराधियों ने मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी।
खोकसाहा-हरिचक पथ किनारे टेकना चौक पर स्थित दुकान में वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मृतक की पहचान साखमोहन निवासी शंकर दास के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है।
दुकान में की गई हत्या
जानकारी के अनुसार, अशोक दास रोज की तरह रविवार को भी अपनी फूस और एस्बेस्टस की दुकान पर मुर्गा काटकर मांस बेच रहे थे।
इसी दौरान सुनसान का फायदा उठाकर पहुंचे अपराधियों ने मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
कुछ देर बाद उसकी पत्नी पहुंची तो उसे मृृत पाया। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पूर्व विवाद में हत्या की आशंका
हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के स्वजन रोते-बिलखते हुए घटना के पीछे पूर्व की दुश्मनी को कारण बता रहे थे। स्वजन ने इसी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि वह रामपुरघाट में वाहन जांच करवा रहे थे। इसी दौरान उन्हें टेकना चौक पर हत्या की सूचना मिली।
उन्होंने थानाध्यक्ष को जानकारी देते हुए गश्ती दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पूर्व के विवाद में मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों की तत्परता से दोनों की बची जान
