विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC 2025 में समस्तीपुर के आयुष कुमार को 143वीं रैंक, किराना कारोबारी के बेटे ने रचा इतिहास

By Vijay Kumar Keshari Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 06 Mar 2026 07:08 PM (GMT+05:30)

आयुष कुमार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 143वीं रैंक हासिल कर समस्तीपुर जिले के ताजपुर का नाम रोशन ...और पढ़ें

143वीं रैंक प्राप्त कर आयुष ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। फोटो सौ. स्वजन

143वीं रैंक प्राप्त कर आयुष ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। फोटो सौ. स्वजन

HighLights

  1. आयुष कुमार ने UPSC 2025 में 143वीं रैंक प्राप्त की।

  2. समस्तीपुर के ताजपुर निवासी आयुष ने परिवार का नाम रोशन किया।

  3. कड़ी मेहनत और लगन से मिली यह सफलता प्रेरणादायक है।

संवाद सहयोगी, ताजपुर (समस्तीपुर)। UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के कोठिया गांव निवासी आयुष कुमार ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने देशभर में 143वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आयुष कुमार ताजपुर बाजार के प्रमुख थोक जनरल स्टोर व्यवसायी अरुण कुमार चौधरी के पुत्र हैं। उनके पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में ताजपुर प्रखंड संचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे आयुष ने लक्ष्य तय कर निरंतर कड़ी मेहनत की। एकाग्रता और लगातार कठोर परिश्रम के बल पर उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

आयुष की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है। विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, विधायक रणविजय साहू, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, समाजसेवी अनुपम प्रकाश साह, दिलीप साह, जितेंद्र कुमार, विश्वनाथ राम, अमरेश कुमार, अनिकेत अंशु, मुखिया धर्मेंद्र कुमार, बालकृष्ण साह, रामबरन साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमार समर्पण और राजनारायण साह समेत कई लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आयुष की सफलता से ताजपुर और आसपास के इलाके के युवाओं में भी नई प्रेरणा जगी है। उनके परिश्रम और लगन की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।