विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के अलीनगर में घर में सो रहे मजदूर का गला रेता, गंभीर हालत में पटना रेफर

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:35 PM (IST)

समस्तीपुर के अलीनगर में देर रात घर में सो रहे एक मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला ...और पढ़ें

प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

HighLights

  1. अलीनगर में घर में सो रहे मजदूर पर हमला।

  2. धारदार हथियार से गला रेता, गंभीर रूप से घायल।

  3. प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Alinagar Crime: नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर धरमपुर वार्ड 26 में बुधवार की देर रात घर में सो रहे एक मजदूर पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बदमाशों ने मजदूर का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जख्मी मजदूर की पहचान अलीनगर धरमपुर वार्ड 26 निवासी नेयाज अहमद के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस बदमाशों की पहचान करने के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, लाखों की खेप बरामद