विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, लाखों की खेप बरामद

By Mukesh KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 23 Sep 2026 11:42 AM (IST)

समस्तीपुर के ताजपुर रोड पर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया। ...और पढ़ें

समस्तीपुर के सरायरंजन में ब्राउन शुगर जब्त।

समस्तीपुर के सरायरंजन में ब्राउन शुगर जब्त।

HighLights

  1. पुलिस गश्त के दौरान युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया।

  2. तलाशी में 38.14 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई।

  3. गिरफ्तार युवक वैशाली जिले का निवासी, जांच जारी है।

संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। ताजपुर रोड पर बुधवार शाम पुलिस की गश्ती के दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधि ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन पैकेट में रखा 38.14 ग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे ब्राउन शुगर मान रही है। हालांकि पदार्थ की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

गश्ती के दौरान पुलिस को हुआ संदेह

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब सात बजे पुलिस टीम ताजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान महादेव लाइन होटल के पास एक युवक की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं।

पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन अलग-अलग पैकेट में रखा संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

38.14 ग्राम पदार्थ बरामद

पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ का वजन कुल 38.14 ग्राम है। प्रथम दृष्टया यह ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत हो रहा है। बरामद पदार्थ को जब्त कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पदार्थ ब्राउन शुगर है या कोई अन्य मादक पदार्थ।

वैशाली का रहने वाला है आरोपित

गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी राम विलास सिंह के पुत्र अभय कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद संदिग्ध पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद पदार्थ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध पदार्थ उसके पास कहां से आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।