Move to Jagran APP

जदयू के निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुने गए रिजवान

शहर के लोहिया आश्रम स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को संगठन के जिला निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नगर कमेटी का चुनाव कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:40 AM (IST)
जदयू के निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुने गए रिजवान
जदयू के निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुने गए रिजवान

समस्तीपुर । शहर के लोहिया आश्रम स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को संगठन के जिला निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नगर कमेटी का चुनाव कराया गया। इसमें चुनाव पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक के साथ सभी क्रियाशील सदस्यों ने भाग लिया। नगर चुनाव पदाधिकारी राम नारायण महतो एवं पर्यवेक्षक प्रमोद मिलिद ने सभी क्रियाशील सदस्यों द्वारा पुन: नगर अध्यक्ष पद पर अनस रिजवान को सर्वसम्मति से निर्विरोध नगर अध्यक्ष पद घोषित किया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में शकीला खातून, नगीना शाहीना रिजवान, भगवान लाल पासवान, चंदन कुमार झा, कौशल प्रसाद सिंह, अमित कुमार मुन्ना, विनोद कुमार गुप्ता, दिलीप साह, प्रो. उदित नारायण राय, राज कुमार साह, आशुतोष कुमार, राजू सादा, विनोद कुमार झा, दिलीप कुमार का चयन किया गया। मौके पर डॉ. दुर्गेश राय, सतीश चंद्र झा, वरुण साह, अजय कुमार गुप्ता, शिवानंद झा आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

दूसरी बार जदयू अध्यक्ष बने अखिलेश

रोसड़़ा,संस : जनता दल यू के रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार सिंह लगातार दूसरी बार चुने गए। शुक्रवार को संगठन के निर्वाची पदाधिकारी कृष्णदेव महतो तथा पर्यवेक्षक विमल कुमार जितेंद्र की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में श्री सिंह को अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया। वहीं दूसरी ओर प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित पंचायत और नगर अध्यक्ष के नामों की भी घोषणा की गई। जिसमें ठाहर बसढि़या पंचायत से श्याम शंकर चौधरी, जहांगीरपुर उत्तर से संजय कुमार सिंह, जहांगीरपुर दक्षिण से गणेश सिंह, रहुआ से संजय कुमार सहनी, मोतीपुर के प्रभात कुमार, मो.नगर पश्चिम के सीताराम महतो, मो.नगर पूरब से सोनू कुमार यादव, सोनूपुर उत्तर से फूल कुमार मंडल, सोनूपुर दक्षिण से राम बाबू महतो, भिरहा दक्षिण से अजय कुमार महतो, भिरहा पश्चिम से अशोक कुमार सिंह, भिरहा पूरब से रेशमी महतो, भड़वारी से अवधेश महतो, चकथात पूरब से राजीव रंजन सुधांशु, चकथात पश्चिम से राम पुकार महतो एवं रोसड़ा नगर पंचायत से सुनील कुमार के नाम शामिल हैं। मौके पर पार्टी के प्रवीण कुमार, मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह, रामदेव महतो, उमर फारुक, निर्मल झा, अमित कुमार आदि मुख्य रुप से मौजूद थे।

दूसरी बार धर्मेंद्र बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष

शाहपुर पटोरी, संस : पटोरी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय दुबारा निर्वाचित किए गए। शुक्रवार को दल के निर्वाची पदाधिकारी संतोष रजक तथा पर्यवेक्षक सिघेश्वर दास की उपस्थिति में हुए निर्वाचन में धर्मेंद्र कुमार राय ने सुबोध कुमार को 15 मतों से पराजित कर दिया। धर्मेंद्र कुमार राय को 31 मत तथा सुबोध कुमार राय को 16 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन के पश्चात विधायक विद्यासागर निषाद भी पहुंचे और धर्मेंद्र कुमार राय को जीत की बधाई दी। मौके पर मनोज सिंह डुमरी, मोहम्मद कमरुल अंसारी, पवन यादव, जय नाथ ठाकुर, धनंजय कुमार, अनिरुद्ध राय, ओम नाथ राय, अरुण चौधरी आदि मौजूद थे।

बिथान,संस : प्रखंड के गांधी मैदान में को जदयू का सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से तीसरी बार शत्रुघ्न मंडल जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में शत्रुघ्न मंडल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एक ही नामांकन पत्र होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव कुमार यादव, शिव शंकर यादव, हरिलाल राम ,अशोक कुमार, रविद्र कुमार रवि, रामदुलार पासवान, मो.मुजाहिदुल इस्लाम, चंद्रशेखर सिंह, रामकुमार राय, महिद्र मुखिया, अंजनी कुमार सिंह, संजय कुमार साहु, रंजीत कुमार मंडल तथा राजेश कुमार चुने गए। मौके पर जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य विमल कुमार जितेंद्र,शिव शंकर यादव, सुशील कुमार महतो, अशोक राय, मुजाहिद इस्लाम, संजीव कुमार कुशवाहा, रविदर कुमार रवि, अंजनी कुमार सिंह, सोनू कुमार जयसवाल, रजनीश कुमार राजू, नवीन पूर्वे, शंकर कुमार चौधरी, रंजीत मंडल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.