आरक्षण को आर्थिक आधार पर किया जाए लागू
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की बैठक शुक्रवार को चीनी मिल कैंपस में हुई।
समस्तीपुर । अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की बैठक शुक्रवार को चीनी मिल कैंपस में हुई। बैठक में संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही कहा गया कि आरक्षण जातिगत आधार पर न होकर आर्थिक पर होनी चाहिए। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह भी सम्मिलित हुए। मोर्चा के जिला संयोजक अर्जुन प्रसाद ¨सह, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह, चंद्र प्रकाश ¨सह सहित अन्य सदस्यों द्वारा फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सवर्ण ¨हदू समाज के साथ-साथ सवर्ण मुस्लिम समाज भी सामाजिक एवं राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा हैं। इसलिए संगठित रुप से संघर्ष हेतु अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के साथ अखिल भारतीय मुस्लिम मोर्चा का भी गठन किया गया। इस दौरान रिजवान खान, ओम प्रकाश ¨सह, अमरेंद्र ¨सह, चंद्र प्रकाश ¨सह, रतीशचंद्र चौधरी, कृष्णा कुमार झा, प्रणय पंकज सहित अन्य ने सदस्यता ग्रहण की। मौके पर किशोरी ¨सह, प्रो. केके ¨सह, प्रो. जितेंद्र ¨सह, सत्येंद्र नारायण ¨सह, राम जपन ¨सह, शंभुनाथ ¨सह, कैलाश ¨सह, प्रशांत झा, विजय ¨सह आदि उपस्थित रहे।