Move to Jagran APP

राम लोचन बने प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष

जिले के कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में प्रखंड किसान सलाहकार समिति का चुनाव प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी की देखरेख में हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 12:11 AM (IST)
राम लोचन बने प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष

समस्तीपुर । जिले के कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में प्रखंड किसान सलाहकार समिति का चुनाव प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी की देखरेख में हुआ। सलाहकार समिति के लिए 19 सदस्यीय कमेटी का चयन होना था। इसमें 17 सदस्यों का चयन हुआ। दो पद अभ्यर्थी के अभाव में रिक्त रह गए। चुने हुए सदस्यों ने सर्वसम्मति से राम लोचन चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। अन्य सदस्यों के रूप में अरुण कुमार ¨सह, सुधीर कुमार, लालगो¨वद पासवान, सुधा देवी, कल्याण माया देवी, प्रमिला देवी, भिखानी देवी, रचना दीक्षित, रेखा देवी, प्रमिला देवी, विवेक कुमार झा, रमेश प्रसाद, मनोज कुमार महतो, सदानंद चौधरी शिवनाथ महतो चुने गए। जबकि बीएओ राम प्रसाद ¨सह पदेन सदस्य के रूप में चयनित हुए। इस प्रकार 19 सदस्यों में से 17 सदस्य किसान सलाहकार समिति के लिए चुन लिए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान डॉ लाल बाबू, ब्रजनंदन महतो, कन्हैया कुमार, मुकेश कुमार, शम्भू चौधरी, कृष्ण कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.