विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव के बाद बिहार क्रिकेट का नया चेहरा पुष्पम संभालेंगे अंडर 19 टीम की कमान, कूच बिहार ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:55 AM (IST)

Pushpam Raj Bihar Under 19 Captain: समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के नरहन निवासी पुष्पम राज को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके चयन से जिले में हर्ष का माहौल है।

वैभव सूर्यवंशी और पुष्पम राज की फाइल फोटो।

वैभव सूर्यवंशी और पुष्पम राज की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पुष्पम राज को बिहार अंडर-19 टीम की कप्तानी मिली।

  2. कूच बिहार ट्रॉफी के लिए चुने गए समस्तीपुर के खिलाड़ी।

  3. जिले में खुशी की लहर, क्रिकेट प्रतिभाओं को गौरव।

संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। Cooch Behar Trophy Bihar Team: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के नरहन निवासी उदीयमान क्रिकेटर पुष्पम राज को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर 19 में बिहार टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वैभव के बाद उनके चयन से जिले में हर्ष है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

पुष्पम राज को कमान मिलने से समस्तीपुर के खेल जगत में खुशी की लहर है और उन्होंने इसे जिले की प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय बताया है।

समस्तीपुर की बढ़ती पहचान

बीते कुछ वर्षों में समस्तीपुर ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और बेहतर प्रशिक्षण व मेहनत के बूते युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के अनुसार उनके नेतृत्व में बिहार की युवा टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कूच बिहार ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच चयनित खिलाड़ियों के लिए क्षमता साबित करने का अहम मंच होंगे।

मजबूत शुरुआत की उम्मीद

कप्तान पुष्पम राज के सामने टीम को एकजुट रखने, मैदान पर प्रभावी रणनीति बनाने और जीत की राह तैयार करने की चुनौती होगी। स्थानीय कोचों और खेल विश्लेषकों को उम्मीद है कि उनकी कप्तानी व टीम के संतुलन से बिहार को मजबूत शुरुआत मिलेगी।

कप्तानी मिलने और टीम चयन पर विधायक अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, युवशाला संस्थापक विकास कुमार, शायर दिवाकर दिव्यंक व राम कुमार सहित खेल संगठनों और क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।