Move to Jagran APP

किसानों तक पहुंचाएं उन्नत तकनीक की जानकारी

जिलाधिकारी चंद्रशेखर ¨सह ने कहा कि समस्तीपुर जिला पूरी तरह कृषि पर आधारित हैं। यहां के किसान जब तक समृद्ध नहीं होंगे, जिले का विकास संभव नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 12:37 AM (IST)
किसानों तक पहुंचाएं उन्नत तकनीक की जानकारी
किसानों तक पहुंचाएं उन्नत तकनीक की जानकारी

समस्तीपुर। जिलाधिकारी चंद्रशेखर ¨सह ने कहा कि समस्तीपुर जिला पूरी तरह कृषि पर आधारित हैं। यहां के किसान जब तक समृद्ध नहीं होंगे, जिले का विकास संभव नहीं है। इसके लिए जरुरी है कि जो भी उन्नत तकनीक विकसित हो रहे हैं, उसे किसानों तक पहुंचाई जाए। खेती-बारी के आधुनिक तरीके से अवगत कराया जाए। जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सके। वे शुक्रवार को मोहनपुर के यूएन पैलेस में आयोजित जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से ढेर सारी योजनाएं चलाई जा रही है। जरुरी इस बात की है, किसानों को समय पर योजनाओं की जानकारी मिल सके। जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने भी किसानों की आय को दोगुणा करने के लिए नई कृषि तकनीक को बढावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें नई तकनीक से अवगत कराने की बात भी कही। डीडीसी वरुण कुमार मिश्रा ने भी कृषि के विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व अपर निदेशक शस्य डीपी त्रिपाठी ने रबी अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने की विभागीय रणनीति से अवगत कराया। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर ¨सह ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। स्वागत भाषण आत्मा के परियोजना निदेशक कृष्णकांत झा ने किया। इसके बाद द्वितीय सत्र में जीरो टीलेज विधि से गेहूं की खेती पर वृत चित्र का प्रदर्शन किया गया। वहीं कृषि वैज्ञानिक ई. शैलेश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रंजन कुमार,सहायक निदेशक पौधा संरक्षण डॉ. रंजन कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने रबी की विभिन्न खेती से संबंधित जानकारी दी। जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रशिक्षण दिए। इस प्रशिक्षण में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहाकार समेत किसान मौजूद थे। संचालन कृषि समन्वयक रंधीर कुमार झा ने किया।

loksabha election banner

लेखन एवं संपादन : विनोद कुमार गिरि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.