रोसड़ा का नगरपरिषद बनना तय
समस्तीपुर। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि रोसड़ा नगरपंचायत को अब ज
समस्तीपुर। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि रोसड़ा नगरपंचायत को अब जल्द ही नगरपरिषद का दर्जा दे दिया जाएगा। नगरपरिषद को ले विभाग को भेजे गए प्रस्ताव त्रुटिपूर्ण रहने के कारण उसे वापस करते हुए जल्द ही सुधार कर दुबारा भेजने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया गया है। और उक्त प्रस्ताव प्राप्त होते ही नगरपरिषद् की घोषणा कर दी जाएगी। रविवार को मुसहर महादलित सम्मेलन में शिरकत होने को रोसड़ा पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि रोसड़ा नगर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। खर्च में पिछड़ने के कारण विभिन्न मद की राशि विमुक्त नहीं की जा सकी है। संबंधित पदाधिकारी को नियमानुकुल योजनाओं की राशि का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र समर्पित करने को कहा गया है। मंत्री ने कहा कि विकास के लिए राशि की कमी नहीं है। नगर निकायों को सबल करने के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए भी कई प्रकार की योजनाएं चालू की गई है। रोसड़ा नगरपंचायत के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय लोगों द्वारा शहर में जलनिकासी एवं कचरा निस्तारण की गंभीर समस्या की जानकारी देने पर मंत्री ने कहा कि प्ला¨नग के तहत प्रस्ताव भेजने पर उक्त मद में भी निश्चित रूप से राशि का आवंटन होगा। उन्होंने अपने मंत्रीत्व काल में नगर निकायों के लिए जारी किये गए कई विकासात्मक योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सूबे के विकास के लिए सभी स्तरों पर कार्य जारी है। मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।